नकली शराब का इनामी धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस ने मशहूर कंपनियों की नकली व मिलावटी शराब बना कर इलाके के ठेको पर सप्लाई करने के मामले में फरार व वांछित दस हजार रुपये के इनामी शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हाल निवासी मानसरोवर दिल्ली का सुरेश खाना उर्फ सुरेश गटवा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाफिजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2024 धारा 272, 420, 467, 468, 471 भादवि, 60 आबकारी अधिनियम व 63/65 कोपीराइट एक्ट में वाछिंत चल रहा था, पुलिस अधीक्षक 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर व अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद मुजफ्फरनगर, हापुड़ व दिल्ली में चोरी, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट व धोखाधड़ी आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
बता दें कि गत दिनो थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया था जो मशहूर ब्रांड के नाम पर नकली शराब बना कर जनपद के शराब के ठेका पर सप्लाई करता था।इस सिलसिले में पुलिस पहले ही ठेके के सेल्समैन को जेल भेज चुकी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























