तनाव मुक्त रहे, स्वस्थ जीवन जीएं
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हापुड़ के जिला अस्पताल में मंगलवार को एक जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को मानसिक रोगों के प्रति सचेत कर स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी देना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील त्यागी ने बताया कि मनुष्य भाग दौड़ की जिंदगी से इतना परेशान हो जाता है कि वह तनाव मे रहने लगता है। तनाव को त्याग कर ही मानसिक रोगों से बचा जा सकता है और मनुष्य स्वस्थ रह सकता है।
नोडल अधिकारी डा.प्रेरणा शर्मा, डा.कावेरी सक्सैना, डा.महेश चंद आदि वक्ताओं ने मानसिक रोगों की पहचान व उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर में मशकूर अहमद, सत्य प्रकाश, डा.अशरफ अली, मौहम्मद अनीस व नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























