धरती की गोद अखबार की स्वर्ण जयंती पर वरिष्ठ जनों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार ने अपनी वर्षगांठ तथा डीकेजी की गोल्डन जुबली पर सर्व श्री नरेन्द्र कुमार कबाड़ी, जितेन्द्र कुमार जैन, डा० देवेन्द्र कुमार वशिष्ठ, अरूण कुमार अग्रवाल, रामआसरे गोयल, जय भगवान कौशिक, योगेन्द्र कुमार गोयल, चेतन प्रकाश अग्रवाल, राजीव दादू, पवन कुमार, गुरमेल सिंह सहारा, सुभाष चन्द महेश, सुरेश चन्द सम्पादक, सत्य प्रकाश सीमन, आशुतोष आजाद, अशोक गोयल पिलखुवा को सम्मानित किया गया। सायंकाल 6 बजे से रेलवे रोड स्थित टूनाइट होटल में मनोज गुप्ता, चामुण्डा वाले की अध्यक्षता में इस भव्य समारोह का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलित करने तथा उपस्थित लोगों द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के बाद शुरू हुआ। सदैव की भांति इस बार भी गत 3 माह में जन्में सदस्यों का जन्मदिन पटका तिलक से मनाया गया। अशोक शर्मा, अशोक गोयल, बीना गोयल, रामआसरे गोयल, के के गोयल, जयभगवान कौशिक कवियों ने काव्य पाठ किया। नरेन्द्र कुमार अग्रवाल कबाड़ी, सत्य प्रकाश सीमन, आशुतोष आजाद ने देश की मौजूदा स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों की क्या भूमिका संभव है, इस पर विचार व्यक्त किये। संस्था के संयोजक सत्य प्रकाश गर्ग को रामआसरे गोयल ने ‘सम्पादक श्री’ से सम्मानित किया तथा आकर्षक मोमेन्टो तथा गिफ्ट भेंट किया। मुकुट लाल बंसल, जगदीश शर्मा, जय भगवान कौशिक ने सत्य प्रकाश गर्ग उनकी पत्नि सरोज गर्ग तथा तीनों पुत्रों संजय, राजीव, अनुज को भी भेंट स्वरूप उपहार दिया तथा श्री जय भगवान कौशिक ने अपनी विशिष्ट शैली में उनकी प्रशंसा में लिखी कविता पढ़कर सुनायी। श्री नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्रीमती बीना गोयल ने भी श्री सत्य प्रकाश गर्ग को सम्मानित किया। गत तीन माह में सदस्यों के परिजनों की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रगट की गयी। के पी सिंह आर्य ने शांति पाठ किया तथा राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर गोविन्द गुप्ता, कुमुद मित्तल, जय भगवान त्यागी, अशोक अग्रवाल, वेद प्रकाश, अनिल कुमार जिंदल, मूलचन्द गुलावठी वाले, ओम प्रकाश सिंहल, नरेश कुमार शर्मा, श्रीमती सुनीता स्वामी, नरेश चन्द त्यागी, प्रमोद कुमार गर्ग, देवेन्द्र कुमार शर्मा, महेन्द्र कंसल, संजय कंसल, विश्वजीत केहर, नरेन्द्र प्रकाश गर्ग, मूलचन्द गर्ग, जगमोहन गुप्ता, आनन्द कुमार गुप्ता, लवलीन, अमरनाथ, कुलदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार शर्मा, एस पी शर्मा, डालचन्द, अनुज गोयल, फकीर चन्द अकेला, लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























