धौलाना थाने में सांसद व विधायक ने किया पौधरोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद धौलाना के सांसद अतुल गर्ग शनिवार को जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पहुंचे जहां उन्होंने थाना परिसर में पौधे लगाए और सभी से एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने की अपील की। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार वृक्षारोपण व पौधारोपण को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में जनपद हापुड़ पुलिस को साढ़े आठ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं पीएम मोदी ने सभी से अपील की है कि अपनी मां के नाम पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। इस दौरान धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह व अन्य पुलिसकर्मी, अधिकारी व भाजपाई उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























