हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संजय विहार स्थित भारत फाइनेंशियल एंक्लूजन कंपनी के शाखा प्रबंधक ने पूर्व शाखा प्रबंधक समेत आठ कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर कंपनी का 7.36 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पूर्व शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद कंपनी के शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाही की मांग की। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
आपको बता दें कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शाखा प्रबंधक योगेश कुमार ने बताया कि कंपनी का मुख्य कार्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी के आधार पर छोटे ऋण देकर आसान किस्तों में वसूली करना है। आरोपियों ने एक साजिश के तहत कंपनी का 7.36 लाख रुपए गबन कर लिया। रुपए गबन की जानकारी सेंटरों पर विजिट करने पर हुई। इसके बाद सभी आरोपी बिना कुछ जवाब दिए कंपनी से चले गए। आरोपी कर्मचारी तुषार कौशिक, शिवकुमार, महेश कुमार, लविश शर्मा, सुमित सिंह, पूर्व शाखा प्रबंधक कपिल शर्मा व दो अज्ञात का काम ग्राहकों को ऋण उपलब्ध कराना व कलेक्शन संग्रह कराना था। जब शाखा प्रबंधक योगेश कुमार ने आरोपियों से रुपए जमा करने का काफी प्रयास किया। तो सभी आरोपियों ने रुपए वापस करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























