हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्रज स्थित गोवर्धन में सोमवार आज से मुड़िया मेला प्रारंभ हो रहा है। मुड़िया मेला में जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा आज सोमवार से 22 जुलाई तक हापुड़ डिपों गोवर्धन जाने के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ कर दी है।
आपको बता दें कि मुड़िया मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने के लिए जाते हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में भक्त हापुड़ से भी गोवर्धन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उन्हें वाहनों की समस्या से काफी जूझना पड़ता था लेकिन अब परिवहन निगम द्वारा सीधी बस सेवा चलने से हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया मुड़िया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा 25 बसों का संचालन सीधे किया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। यदि मेले में जाने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि होती है तो भक्तों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























