हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एचपीडीए चौराहे पर सोमवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। राहगीर शोर सुनकर इकट्ठा हुए और कार में सवार लोगों को गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को सीधा कराकर जांच शुरू कर दी। गाड़ी को सीधा करने के बाद यातायात सुचारू हुआ।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव देहपा निवासी दंपति तीन बच्चों के साथ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह एचपीडीए चौराहे पर पहुंचे तो श्याम नगर मार्ग पर आते ही गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान गाड़ी पलट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कार सवारों को मामूली चोट आई है। सड़क हादसे के दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। गाड़ी को सीधा कराने के बाद यातायात सुचारू हुआ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























