पशुओं का चारा लेने गई महिला को सांप ने डंसा, हापुड़ के लिए किया रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी महिला खेत से शनिवार की शाम को पशुओं का चारा लेने गई थी। इसी दौरान महिला को एक सांप ने डंस लिया जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग महिला के पास पहुंचे। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को पास के चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। जहाँ चिकित्सक ने महिला की हालत काफी नाजुक बताते हुए उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि गांव बक्सर की रहने वाली सरवरी घर के पास खेत से पशुओं के लिए शनिवार की शाम चारा लेने गई थी। चारा काटने के दौरान एक सांप ने अचानक से महिला की उंगली में काट लिया। महिला सांप को देख काफी घबरा गई और शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद महिला की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के पड़ोसी दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे तो महिला ने ऊँगली में सांप के काटने की जानकारी दी। धीरे-धीरे महिला की हालत बिगड़ती देख स्वजन महिला को पास में स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ में महिला का उपचार चल रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























