हापुड़: मकान की छत का हिस्सा भरभराकर गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर-9 के मोहल्ला गणेशपुरा में एक मकान की छत का कुछ हिस्सा बारिश के पानी की वजह से भरभराकर नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई घर पर मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेंटर का कुछ हिस्सा गिरने के दौरान नीचे रखा सामान भी टूट गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पता चला कि सारा सामान टूट चुका है।
क्षेत्र के सभासद विकास दयाल ने बताया कि इस घर में तीन भाई बहन अपने पिता के साथ रहते हैं। बहन और उसके दो भाई तीनों नाबालिक हैं जिनकी मां इस दुनिया को पहले ही अलविदा कह चुकी है। परिवार आर्थिक रुपए से काफी कमजोर है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई जिसकी वजह से लेंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चों को आसपास मौजूद लोग काफी सहयोग करते हैं। विकास दयाल का कहना है कि इस समय परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है। ऐसे में वह सरकार से मदद की गुहार लगाकर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान टिल्लू, संजय, दानिश, नवीन, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























