हापुड के रेलवे रोड पर 10 लाख रुपए गज बिकी एक दुकान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के लोगों पर ब्लैक मनी की कमी नहीं है, यह इस बात से पता चलता है कि धन कुबैर प्रोपर्टी में जमकर निवेश कर रहे है जिससे हापुड़ में प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे है।
हापुड़ का रेलवे रोड, जिस लोग माल रोड कहते है, पर प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे है। प्रेमपुरा के निकट एक करीब 19 गज की एक दुकान एक करोड़ 90 लाख रुपए में बिकी है, यानि कि रेलवेरोड पर बिकने वाला 10 लाख रुपए गज का यह सौदा सबसे ऊंचा है, जिसका बैनामा भी हो चुका है। इस दुकान मे जल्दी ही साड़ी का शोरुम खुलेगा। शोरुम में भी करोड़ों रुपए की लागत लगेगी।
हापुड़ के रेलवे रोड पर कालेधन के निवेश का यह सबसे बड़ा सौदा है जिससे कालेधन को सफेद किया जा रहा है। भवन के बैनामे में भी स्टाम्प ड्यूटी की चोरी हुई है, क्योंकि रजिस्ट्री बाजार भाव पर न करा कर सर्किल रेट पर हुई है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
































