👁 0 views Views
शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव नाहल का भूरा उर्फ परवेज है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























