हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज दिल्ली में आयोजित हनुमत यज्ञ एवं एवं श्री राम कथा में पहुंचे जहां उन्होंने कथा व्यास पंडित रोहित रिछारिया आचार्य जी से भेंट की। इस अवसर पर पंडित रोहित रिछारिया आचार्य जी ने यशवर्धन आचार्य जी महाराज को पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
नई दिल्ली के डाबरी नसीरपुर रोड पर स्थित दुर्गा पार्क में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट तथा जनसेवा समर्पण ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री हनुमत यज्ञ एवं श्री राम कथा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर यशवर्धन आचार्य जी महाराज के साथ हापुड़ से सुनील गर्ग भी उपस्थित रहे।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























