हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला हंस कॉलोनी गोपीपुर में शनिवार को घर में लगा ऐसी अचानक आवाज करने लगा। आउटडोर यूनिट में हुए धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और ऐसी को देखने लगे। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब हंस कॉलोनी गोपीपुर मोहल्ला में एक घर में लगा ऐसी चल रहा था। परिजन घर के अंदर आराम फरमा रहे थे। चलते ऐसी से अचानक तेज आवाज आई। ऐसा लगा मानो धमाका हुआ है। परिजनों ने तुरंत ऐसी को बंद किया और वह बाहर आकर देखने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठा हुए। इसके बाद ऐसी इंजीनियर को मामले की जानकारी दी गई।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























