हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के छोटे पार्क में मुकेश कोरी सभासद साथियों के साथ अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में पालिका बोर्ड ने पौधरोपण किया। समाज को पेड़ लगाने का संदेश दिया। पेड़ बचेंगे तभी पृथ्वी और देश बचेगा।
सभासद विकास दयाल ने कहा हम सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखें एक व्यक्ति तीन पोधे ज़रूर लगाए ताकि देश और शहर में हमेशा हरियाली बनी रहे। सभासद नितिन पाराशर ने कहा पेड़ ज़रूर लगाओ ऑक्सीजन भरपूर पाओ।
इस अवसर पर सभासद मनीषा कस्तूरी, जोरावर सिंह, मुशीर अहमद, नदीम जरोडिया, पवन भास्कर, नितिन पाराशर, प्रवीण सिंघल, सुशील शास्त्री, रोहतास यादव, मुकेश कोरी, भारती, अखिलेष, नरेंद्र कुमार, शशांक गुप्ता, मोनू सिंह, सागर कुमार आदि मोजूद रहे
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























