हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव कार्यक्रम में जनपद हापुड़ के किसान भी अपने-अपने उत्पाद के साथ प्रतिभाग लेंगे। इस महोत्सव में प्रदेश के अलग-अलग किसान अपने आम की वैरायटी लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों को वहां फ्री इंस्टॉल दिया गया है जिस पर वह अपने फल का प्रदर्शन कर सकेंगे।
आपको बता दें कि जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर हरित कुमार ने बताया कि लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव में 12 किसान गढ़ के गांव कल्याणपुर से विक्रम सिंह, भदस्याना से हर्ष वर्धन त्यागी, प्रकाश सिंह, बहादुरगढ़ से विकार समद खां, दाऊद खां, कूलपुर से संजीव त्यागी, रीना, आलमनगर से अमर सिंह, हापुड़ ब्लाक के पीरनगर सूदना दिनेश त्यागी, अब्दुलापुर मोडी से अब्दुल रसीद, धनौरा से शिवकुमार त्यागी तथा सिंभावली के गांव माधापुर से कालू सिंह अपने-अपने आम के उत्पाद लेकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसमें से हर्षवर्धन त्यागी अपने जैविक तरीके से उगाए गए आमों का प्रदर्शन करेंगे।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























