हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरिद्वार जल लेने जाने वाले शिवभक्तों के लिए एक बड़ी खबर है। रोडवेज डिपो ने कावड़ यात्रा करने जाने वाले यात्रियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हापुड़ डिपो से 30 बसों का संचालन किया जाएगा। सहायक क्षेत्र प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार मार्ग पर 30 बसों का संचालन कराया जाएगा। शिवभक्तों की संख्या के अनुसार ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
आपको बता दें कि हापुड़ डिपो से अभी हरिद्वार मार्ग पर रोजाना एक बस का संचालन किया जाता है। 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो जायेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























