हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव निधावली में यूपी पुलिस में तैनात सिपाही के बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर लाखों की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पड़ोसियों द्वारा मकान में हुई चोरी की सूचना मिलने पर सिपाही गांव पहुंचा और थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि जिला हरदोई के स्वॉट टीम में कार्यरत गांव निधावली निवासी त्रिवेश पुत्र नौरंग सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। 26 जून को छुट्टी से वापस ड्यूटी पर चला गया। इसी दौरान 6 जुलाई को पड़ोस में रहने वाले आकाश ने फोन कर बताया कि आपके मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर वह अपने घर आया तो देखा कि घर में अलमारी में रखे सामान से सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक चेन, दो लाख रुपए गायब है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























