हापुड़: राधापुरी में स्थित घर में निकला सांप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला राधापुरी में रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में सवा मीटर लंबा सांप निकल आया। सांप को देखकर घर में मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। उसके बाद सभी ने बहादुरी का परिचय देते हुए सांप को किसी तरह पकड़ लिया और उसके बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला रविवार की रात करीब 10:30 बजे के आसपास का है जब मदिरा माहेश्वरी के मकान में स्थित एक कमरे में अचानक सांप निकल आया। सांप पास में खेल रही बच्ची के पास बढ़ने लगा जिसे देखकर बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर बराबर में सो रही दादी की आंख खुल गई और उसने लोगों को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी ने सांप को किसी तरह बाल्टी में पकड़ लिया और उसके बाद सोमवार की सुबह सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























