हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन से 254 जोड़ों के विवाह के लिए एक करोड़ 29 लाख 54 हजार रुपए समाज कल्याण विभाग को मिल चुका है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हर जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें 35 हजार रुपए वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे और 10 हजार रुपए में शादी की सामग्री दी जाती है। साथ ही छह हजार रुपए विवाह कार्यक्रम पर खर्च किए जाते है। नौ जुलाई से शुरू हो रही लग्न में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। विभाग में 150 से अधिक आवेदन आ भी गए हैं। इस योजना में कन्याओं, विधवा महिला के पुत्री, दिव्यांग कन्या को प्राथमिकता मिलेगी। समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह का पूरा खर्च उठाएगी। साथ ही वधु को पैसे और गृहस्थी के समान दी जाएंगे।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























