कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस सतर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रशासन व पुलिस कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक व सौहार्द वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेत संकल्पबद्ध है। और पुलिस व प्रशासन सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठा रहा है।
सावन मास 22 जुलाई से शुरु हो रहा है और महाशिवरात्रि पर्व 3 अगस्त की है। शिवरात्री पर लाखोंम श्रद्धालु हरिद्वार व बृजघाट से गंगा जल लाकर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में भोले का जलाभिषेक करते है। हापुड़ के मुख्य शिवालय है गांव सबली का महादेव मंदिर, छपकौली मंदिर, आजमपुर दहपा शिवालय, गढ़मुक्तेश्वर मुक्तेश्वर महादेव, कल्याणपुर का कल्याणेश्वर, दत्तियाना का भूतों वाला मंदिर है।
पुलिस के आला अफसर निरंतर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है और मार्गो का दुरस्त किया जा रहा है। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मंदिर समितियों से निरंतर वार्ता कर रही है। मंदिर परिसर व कांवड़ मार्गों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























