हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और पति को हिरासत में ले लिया। देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का आरोप है कि उसके पति का पिछले तीन वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने हैं और उसकी प्रेमिका गर्भवती भी हुई है। मामला रविवार का है जब महिला ने बताया कि उसका पति अपनी प्रेमिका को लेकर एक मोहल्ले में रह रहा है जिसके बाद वह वहां पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा न खुलने पर महिला ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























