हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर शनिवार को घटकर 197.35 मीटर दर्ज किया गया। 10 सेंटीमीटर की गिरावट के साथ गंगा में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे पहले गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि गिरावट होने के बावजूद भी गंगा का कटान जारी है।
गंगा में हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को अभी भी चिंता सता रही है। गंगा का जलस्तर गिरकर 197.35 मीटर दर्ज किया गया। खादर में खड़ी फसल भी जलमग्न हो गई है। तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी देखने को मिली है। फिर भी गांव में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों से संपर्क में है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























