बुलेट ने कार को किया फेल, पांच लोग हुए सवार
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना, यातायात पुलिस व प्रशासन कितने भी अभियान चला ले लेकिन लोग सुधरने को तैयार नहीं है। ताजा मामला हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर के पास से सामने आया है जहां एक बुलेट मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए। ततारपुर चौराहे पर अक्सर पुलिस चेकिंग के लिए नजर आती है। ऐसे में बुलेट पर सवार होकर जा रहे यह पांच लोग कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं जिन्हें नियमों की जरा भी परवाह नहीं है और ना ही उन्हें अपनी जान की कोई चिंता है।
तय संख्या से अधिक लोग बिना हेलमेट के बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे हुए हैं और यमदूत को ललकार रहे हैं। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में विभाग को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






















