
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए रेलवे लाइनों का सर्वे शुरू हो चुका है। फिलहाल दोनों रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का अधिक दबाव होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
दरअसल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे विभाग कई कदम उठा रहा है। ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे करने की भी तैयारी चल रही है। एब्सलूट सिग्नल सिस्टम को ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम में बदला जा रहा है। वहीं रेलवे लाइनों पर अधिक दबाव होने के कारण ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें आउटर पर रोक दिया जाता है। इसकी वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच दो ट्रेक रेलवे विभाग द्वारा बिछाने की तैयारी चल रही है। लाइन बिछाने से पहले फीजिबिलिटी तैयार करने के लिए प्री सर्वे भी चल रहा है। साथ ही प्रस्ताव को बजट में भी पेश करने की संभावना है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























