प्रेम जाल में फंसी किशोरी चलती ट्रेन से कूदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर प्रेमी को खड़ा देख मंगलवार की रात एक किशोरी द्वारा चलती ट्रेन से कूदने का मामला सामने आया है जिसके बाद प्रेमी किशोरी को अपने तीन साथियों के सहयोग से स्टेशन से लेकर फरार हो गया जिसके बाद किशोरी की दादी थाने पहुंची और थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी एक वृद्ध महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है और उसके पुत्रवधू ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी एक पोती है जो उसके साथ ही रहती हैं। महिला हरियाणा में मजदूरी करती है और उसकी पोती घर पर रहती है। उसके मकान में एक युवक अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है जिसने उसकी पोती को प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला को आठ दिन पहले मामले की जानकारी हुई तो महिला गांव आ गई। मंगलवार की रात महिला अपनी पोती को लेकर ट्रेन से हरियाणा जा रही थी। जैसे ही ट्रेन सिंभावली स्टेशन के पास पहुंची तो किशोरी ने अपने प्रेमी को स्टेशन पर खड़ा देख चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। स्टेशन पर आरोपी प्रेमी युवक के तीन साथी मौजूद थे। किशोरी को ट्रेन से कूदता देख महिला ने शोर मचा दिया लेकिन इससे पहले प्रेमी युवक किशोरी को अपने साथियों की मदद से भगा ले गया जिसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पीयूष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























