गढ़मुक्तेश्वर के चौधरी स्पेयर पार्टस शाप पर मिले दो बालश्रम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में बालश्रम की खोज में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने गढ़मुक्तेश्वर में चौधरी स्पेयर पार्टस पर छापामार कर दो बालश्रम मुक्त कराए।
जनपद के थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया।इस अभियान के तहत टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चौधरी स्पेयर पार्टस पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पक लिया और उन्हें रेस्क्यू किया।टीम ने बताया कि दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























