लूट की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला मारपीट का निकला
हापुड़, सीमन/अमित कुमार/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात पुलिस को लूट की एक सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है और लूट की फर्जी सूचना देने वाले को सख्त हिदायत दी।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला सोमवार की रात का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आयादनगर में देसी शराब के ठेके के सेल्समैन अर्जुन निवासी मीरपुर और छोटू निवासी अयादनगर साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद एक ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी।
अर्जुन ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसकी जेब में रखे तीस हजार रुपए लूट लिए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो लूट की सूचना फर्जी पाई गई और तीस हजार रुपए अर्जुन के घर से पुलिस ने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अर्जुन और छोटू दोनों सेल्समैनों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई जिसमें छोटू को चोट आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























