ट्रक को बचाने के चलते डिवाइडर पर चढ़ी कार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक को बचाने के चलते एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क हादसे के दौरान 10 वर्षीय बालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया और गाड़ी को नीचे उतारा।
मनीष कुमार ने बताया कि वह रविवार की रात कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे यह बाबूगढ़ के नए बाईपास पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ट्रक मोड़ दिया। ऐसे में ट्रक को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























