
15 शिक्षकों का तबादला, 13 हुए कार्यमुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध देहात अंचल के परिषदीय स्कूलों में नियुक्त 15 शिक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें से 13 को कार्य मुक्त किया जा चुका है। दो की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। हालांकि नगर इलाके से कोई आया व गया नहीं है।
शासन ने शिक्षकों के आपसी रजामंदी से स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोला था। हापुड़ के 15 शिक्षकों ने आवेदन किया था। विभिन्न जिलों में नियुक्त 15 शिक्षकों से इनका म्युचुअल ट्रांसफर किया गया। तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 शिक्षकों का कार्य मुक्त कर दिया गया है जबकि एक शिक्षक की मेडिकल प्रक्रिया जारी है और दूसरे की फाइल सत्यापन का कार्य चल रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























