हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली के अन्तर्गत एक दुपहिया वाहन रेल का डिब्बा बनकर सड़क पर ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ाता हुआ घूम रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जनपद हापुड़ में एक बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का 9,500/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना कडी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस इससे पहले भी इस प्रकार के अनेक वाहन का चालान कर चुकी है।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























