हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हूंटर लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 22 गाड़ियों से हूंटर उतरवाए और कार चालकों को भविष्य में हूंटर न लगाने की सख्त हिदायत दी। यह कार चालक नियम विरुद्ध हूंटर का इस्तेमाल कर रहे थे जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। शासन के आदेश के बाद पुलिस मैदान में उतरी है और यह कार्रवाई की है।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय गुप्ता, निरीक्षक संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को अभियान चलाया और गाड़ियों में अवैध रूप से लगे हूंटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 गाड़ी से हूंटर उतरवाए। आपको बता दें कि हापुड़ में इन दिनों जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। वहीं कई लोग गाड़ियों में हूंटर लगाकर चल रहे हैं जो कि पूरी तरीके से नियमों के खिलाफ है। ऐसे में पुलिस ने 22 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई और हूंटरों को उतरवाया।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























