👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के रहने वाले पारूल चौधरी ने मध्य प्रदेश में चल रहे नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर पारूल चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
गांव सिकंदरपुर काकोड़ी के रहने वाले ब्रह्मचारी के बेटे पारूल चौधरी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























