हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को मां गंगा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के ओटी से एक्सपायर दवाइयां मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने के मामले में ओटी को तत्काल सील कर दिया और अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ओटी में साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली जिससे अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने यह कार्रवाई की है।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर प्रवीण शर्मा मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने छापामार कार्रवाई की। अस्पताल में फायर की एनओसी नहीं मिली। अस्पताल के ओटी में एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद तत्काल ओटी को सील किया गया। लापरवाही कर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा था। विभाग का कहना है कि अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























