हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के संकीर्तन में महिलाओं ने भजनों से ठाकुर जी को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड के तत्वावधान में रविवार को हापुड के श्री महावीर दल भवन में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ ने श्रीराधा कृष्ण भक्ति से परिपूर्ण भजनों के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया और नृत्य किया।
संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि कृष्ण का जीवन कहता है कि यदि आप संसार में आए हैं तो संघर्षों से आप बच नहीं सकते।विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला करो। परिस्थितियों से भागो मत।कर्म करना मानव का पहला कर्तव्य है।हम कर्मों से ही परेशानियों से जीत सकते हैं
सचिव अर्चना कंसल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जाति को जीवन में आगे बढने की शिक्षा देती है,उनका अनुसरण सभी को करना चाहिए।
कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कृष्ण कहते हैं कि शांति का मार्ग सर्वश्रेष्ठ होता है।यही विकास का रास्ता है।उन्होंने युद्ध रोकने के हरसंभव प्रयास किए थे।
इस अवसर पर डा आराधना बाजपेई,अर्चना कंसल,पूनम गुप्ता,ममता अग्रवाल, आभा गोयल, डा सुनीता शर्मा,अनीता गुप्ता,आशा भटनागर,विनीता चौधरी, डा बीना वर्मा, निर्मल शारदा,शशि सिंघल मंजू संतोष,प्रमिला,नीलम रूंगटा,नीना अग्रवाल,उषा,डा प्रेमलता तिवारी,सुनीता शर्मा,मधु गर्ग उपस्थित थे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























