सिद्ध संत बाबा बेलाराम की समाधि पर महायज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड पास के गांव सरावा में सिद्ध संत बलराम की समाधि पर रविवार को वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतिया डालकर विश्व कल्याण की कामना की।इस अवसर पर आयोजित भंडारे में लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर संत के प्रति श्रध्दा व्यक्त की।
यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के उच्चारण से किया गया । वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। डॉ राजेंद्र त्यागी ने बताया कि सनातन धर्म में यज्ञ का महत्वपूर्ण माना जाता हैं। सिद्ध संत बाबा बेला राम की समाधि पर प्रत्येक वर्ष यह महायज्ञ आयोजित किया जाता हैं। जिसमे गांव और आसपास के गावों के लोग भी काफी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
इसके अलावा छबील लगाकर लोगों को मीठा शरबत पिलाया और भंडारे का आयोजन कर भोजन भी कराया गया।
महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना की गई। महायज्ञ के मुख्य यज्ञमान विक्रांत त्यागी और उनकी धर्मपत्नी रहे।
इस अवसर पर बालकिशोर त्यागी,राजदीप त्यागी, राजपाल त्यागी, विनोद त्यागी, अजय त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, मदन, संदीप त्यागी, मास्टर वीरेंद्र त्यागी, मास्टर नवीन त्यागी, कुलवंत त्यागी,मास्टर ओमप्रकाश, हरिओम गुप्ता, मेघानंद शर्मा,अंबुज शर्मा,अशोक भगत जी,रामगोपाल, मंगल सैन, नरेंद्र जयंत, सुबिश,लोकेश कोरी,सहित काफी संख्या अन्य लोग उपस्थित थे।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























