हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नं 21 में श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम मंदिर पर, श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा शुक्रवार को श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना को एक वर्ष पूरा होने पर प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किया गया। समिति द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री खाटू श्याम मूर्ति स्थापना दिवस जिसकी शुरुआत निशान यात्रा से हुई। निशान यात्रा प्राचीन शिव मंदिर मेरठ रोड से प्रारंभ होकर आवास विकास, अमृत विहार, पंचवटी कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी और गांधी विहार कॉलोनी होते हुए न्यू गांधी विहार हनुमान नगर श्री बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर पर समापन हुई। इस निशान यात्रा में काफी संख्या में भक्तों ने आनंद उठाया। तत्पश्चात मंदिर में हवन कर भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम को श्री खाटू श्याम बाबा का कीर्तन और भंडारे का प्रसाद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड नं 21 सभासद पवन भास्कर, संजय शर्मा, अमित चौधरी, वीरेंद्र एडवोकेट , धर्मेंद्र हलवाई, विनीत त्यागी सचिन सैनी, संदेश त्यागी ,एवम सभी वार्ड वासियों ने धर्म लाभ उठाया।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























