50% अनुदान पर मिल रहा धान का बीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। 50% अनुदान पर धान के बीज का वितरण अब शुरू हो गया है। राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है। अभी तक कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को योजना का लाभ सीधे खाते में मिलता था लेकिन इसके लिए किसानों को पहले शत प्रतिशत भुगतान करना पड़ता था। इसके पश्चात दो महीने में अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती थी। ऐसे में कुछ किसान पैसों के अभाव में योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए 50% अनुदान पर बीज देने का फैसला लिया है जो किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर सत्यापित है। केवल उन्हें ही 50% अनुदान दर पर बीज की बिक्री की जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























