चुनाव ड्यूटी में गई 29 रोडवेज बसें वापस लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। चुनाव ड्यूटी में गई 67 में से 29 रोडवेज बसें वापस लौट आई हैं जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा। इनका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 124 निगम व अनुबंधित बसों का संचालन होता है। लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों में मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग तिथि में हापुड़ डिपो की 67 बसें चुनाव ड्यूटी में गई थी जिनमें से 29 बस वापस लौट गई हैं।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























