एलपीजी गैस डालने के दौरान गाड़ी में लगी भयंकर आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में एलपीजी गाड़ी में गैस डालने के दौरान अचानक आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मोहल्ला त्रिलोकी पुरम निवासी हशमुद्दीन बुधवार की रात करीब 10:30 बजे गाड़ी में एलपीजी गैस डाल रहा था। इसी दौरान गैस ने अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास मौजूद लोग भाग खड़े हुए। संकरी गली में खड़ी गाड़ी में आग लगने से लोगों में दहशत मच गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम छोटी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान हशीमुद्दीन घायल हो गया जिसे दमकल कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























