ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में रखे एक ट्रांसफार्मर में बीती रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार देहरा में रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुआं उठता देखा जा सकता था। आग लगने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची तो दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालात के दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं जानकारी मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का कार्य किया।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























