हापुड़: चाट-पकौड़ी का आनंद लेने शहीद मेले पहुंच रहे लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड में लगे शहीद मेले में लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और झूले, चाट-पकौड़ी आदि का लुत्फ़ उठा रहे हैं। मेले में लगे बड़े-बड़े झूले और मौत का कुआं देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हापुड़ में लगने वाला शहीद मेला देश का एकमात्र ऐसा मिला है जो कि एक महीने तक लगता है। यहां लोग खाने पीने के साथ-साथ जमकर खरीदारी करते हैं और दुकानदारों को रोजगार के अवसर भी देते हैं। यहां पर दूर-दूर से आकर दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन के कड़े इंतजाम हैं।
बुधवार की शाम को स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति हापुड़ के पदाधिकारी व सदस्य ने मेले का भ्रमण किया। इस अवसर पर ललित अग्रवाल छावनी वाले, विक्की कपिल गोयल, राजीव गर्ग दतियाने वाले आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























