पीएम सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इस कारण जिले में हुआ धीमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन जनपद हापुड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य अधर में है जो की धीमी गति से चलने को मजबूर है। दरअसल इस तपती गर्मी में दिन के समय मिट्टी को उठाना चुनौती पूर्ण हो रहा है। वहीं सिंचाई विभाग में रात के समय मिट्टी के उठाने पर रोक लगा दी है। ऐसे में मिट्टी भराव का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि वह जिलाधिकारी से मिलकर समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हिमांशु कुमार का कहना है कि इस प्रकार के आदेश जारी होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वही इन दोनों एक विधायक का नाम चर्चाओं में आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शासन स्तर से यह है टेंडर प्रक्रिया की गई है। ऐसे में वह अपनी भूमिका को महत्व नहीं देने से नाराज है।
आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में दिन-रात एक्सप्रेसवे को बनाने का कार्य किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे पर भराव करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। एनएचएआई ने नहर की खुदाई सफाई का टेंडर लिया है। टेंडर बुलंदशहर के कारोबारी ने एनएचएआई के लिए लिया है। वही टेंडर की शर्तों के अनुरूप मिट्टी का उठान भी शुरू हो गया है और मानसून से पहले यानी 14 जुलाई तक का मिट्टी को उठाने का समय है। दिन में बढ़ते तापमान के कारण मिट्टी उठान में दिक्कत आ रही है। वहीं सिंचाई विभाग ने रात में मिट्टी का उठान होने पर रोक लगा दी है। रात में 11:59 से सुबह 4:59 तक मिट्टी का उठान नहीं किया जा सकता जिसके चलते गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य अब अटक गया है। धीमी रफ्तार से चल रहा है। मामले में एनएचएआई के अधिकारी आज डीएम से मिलेंगे।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
























