ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी बेल पर आए बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे।
मामला तीन फरवरी 2022 का है जब असदुद्दीन ओवैसी अपनी गाड़ी में सवार होकर तो पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो गांव दुर्रीयाई निवासी सचिन पंडित और जिला सहारनपुर निवासी शुभम गुर्जर ने ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























