👁 0 views Views
महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में महिलाओ व बालिकाओ के साथ होने वाली घटनाओ को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गुंडा तत्वो को सबक सिखाने का संकल्प लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में महिलाओं व बालिकाओं के साथ घटित घटना के विवेचनाधीन अभियोगों के सम्बन्ध में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया और विवेचनाओं की समीक्षा की।पुलिस अधीक्षक ने लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और कहा कि गुंडों के साथ जरा भी रियायत नहीं बरती जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।
VIDEO: 99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
























