कमलेश हत्याकांड: बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार की शाम को लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। वहीं गमगीन माहौल में मृतका का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।
ज्ञात हो कि गुरुवार की देर शाम पुलिस चेक पोस्ट से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट का प्रयास किया था। जब घर में मौजूद महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मृतका के बेटे व्यापारी रोहित शेट्टी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। आपको बता दें कि मृतका कमलेश का बेटा रोहित नोटों की माला बनाने का काम करता है जिसकी एक परचून की दुकान भी है। गुरुवार को जब महिला खाना बनाने के लिए घर आई थी तो बदमाश घर में घुस गए जिन्होंने उसकी मां को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका का शुक्रवार को बृजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586























