जानिए कैसा होगा कल का तापमान?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार की देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। संभावना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का तापमान बना रहेगा। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
23 अप्रैल की शाम को दिन में निकली धूप के बाद शाम के समय अचानक से घटा छा गई और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शुक्रवार की शाम की दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम के समय एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई। शनिवार को निकली धूप से लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचाने की उम्मीद है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को गले में खराश, जुकाम आदि की समस्याएं भी हो रही हैं।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























