हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का कॉलेज जाने के दौरान युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लीलता करते हुए उसका एक वीडियो भी बना लिया जो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 साल की बेटी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। तीन महीने पहले कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर एक युवक ने बेहोशी की हालत में उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसका फोटो व वीडियो भी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जिसे वह अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी फोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वहीं आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया है जिससे इंकार करने पर एक बार फिर आरोपी ने फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सीओ का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























