हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि उसने एक आती हुई गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमे 15 लाख रुपए मिले। इसके बाद पुलिस ने युवक से नकदी का जवाब मांगा तो वह कोई हिसाब नहीं दे पाया। उसने बताया कि वह सर्राफा व्यापारी है जिसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग को मामले से अवगत कराया, मामले की जांच जारी है।
मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब गांव नानपुर पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी के लिए उसे रोका जिससे 15 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई जिसके बाद युवक ने बताया कि वह सर्राफा व्यापारी है लेकिन पुलिस से की गई पूछताछ में वह रुपयों का कोई हिसाब नहीं दे पाया। इसके बाद आयकर विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811





























