👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित मस्जिद में कुरान शरीफ पूरा होने पर लोगों ने देश के अमन चैन की कामना की और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी।
मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि रमजान का महीना सबसे पवित्र महीना है। ऐसे में कुरान पूरा होने पर दुआ भी कबूल हो जाती है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि रमजान का महीना अमन, शांति का महीना है। इस दौरान उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।






















