हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत 50 रुपए के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ मामला विवाद में तब्दील हो गया। एक पक्ष ने दर्जनों से अधिक लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर आकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुभाष, शुभम मोनू, लाला, पप्पू और हरेंद्र के साथ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि पिलखुवा के गांव मीरपुर के रहने वाला चेतन 25 मार्च को अपने भतीजे चोखे के घर से थोड़ी दूरी पर खेतों की तरफ गया था। गांव का ही सुभाष खेत में ही बैठा हुआ था। 50 रुपए के लेनदेन को लेकर सुभाष से खेत पर आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष गांव में पहुंचने के बाद आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर चेतन के घर आया और मार पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सुभाष और उसके अन्य साथी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। चेतन ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चेतन की तहरीर के आधार पर सुभाष, शुभम, मोनू, लाला, पप्पू और अन्य तीन से चार अज्ञात के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537

























